फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   People dismissed it as useless... yet women transformed their lives with it.

Kangra News: लोगों ने समझा बेकार... महिलाओं ने उसी से जीवन लिया संवार

Sat, 29 Aug 2026 11:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 29 Aug 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
People dismissed it as useless... yet women transformed their lives with it.
रैत की सुदर्शना कुमारी
धर्मशाला। पहाड़ों में जमीन पर बिखरी चीड़ की पत्तियां भले ही लोगों के लिए कूड़ा हों लेकिन रैत की 56 वर्षीय सुदर्शना कुमारी ने इन्हीं पत्तियों को सोना समझकर तराशा और रोजगार का रास्ता खोज लिया।
विज्ञापन

वर्ष 2007 में इन पत्तियों से सजावटी सामान बनाने का शुरू किया उनका छोटा सा प्रयोग आज सालाना करीब आठ लाख रुपये की कमाई का जरिया बन चुका है। सुदर्शना खुद आत्मनिर्भर हुईं ही, साथ ही 35 महिलाओं को घर बैठे रोजगार से जोड़ा। ये महिलाएं भी हर महीने छह से 10 हजार रुपये तक कमा रही हैं।
विज्ञापन

यही नहीं, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर की करीब सात हजार महिलाओं को चीड़ की पत्तियों से उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण देकर वह इस हुनर को गांव-गांव तक पहुंचा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1999 में स्वयं सहायता समूह से जुड़ने वाली सुदर्शना का लक्ष्य शुरुआत से ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना था। आज करीब एक हजार स्वयं सहायता समूहों से लगभग 10 हजार महिलाओं के जुड़ने का दावा उनके लंबे प्रयासों की कहानी कहता है।
चीड़ की पत्तियों से वह बॉक्स, फूलदान, टेबल मैट, पेन स्टैंड और ट्रे समेत कई सजावटी और उपयोगी सामान तैयार करती हैं। धीरे-धीरे इस हुनर को उन्होंने कारोबार का रूप दिया और दूसरी महिलाओं को भी इससे जोड़ती चली गईं।
महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए वर्ष 2018 में उन्हें हीरो ऑफ द स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसी वर्ष वह निफ्ट से भी जुड़ीं और बच्चों को स्थानीय संसाधनों से उपयोगी उत्पाद तैयार करने के लिए प्रेरित किया।
कोरोना में राखियों ने दिखाई नई राह
कोरोना काल में बाजार और रोजगार के साधन प्रभावित हुए तो सुदर्शना ने चीड़ की पत्तियों को राखी में ढालने का प्रयोग किया। वर्ष 2020 के लॉकडाउन में उन्होंने पहली बार केवल 10 राखियां बनाकर डीसी कार्यालय में भेजीं। राखियां पसंद आने के बाद उन्होंने अन्य महिलाओं को भी इस काम से जोड़ा। इस बार उन्होंने करीब 250 राखियां तैयार की हैं, जिनकी कीमत 20 से 25 रुपये तक बेची हैं।

पहाड़ों में संसाधनों की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें पहचानकर सही तरीके से इस्तेमाल करने की है। स्थानीय संसाधनों को बाजार से जोड़कर महिलाएं घर के कामकाज के साथ अपनी आमदनी बढ़ा सकती हैं। सुदर्शना, रैत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed