फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   People danced to Ishant's songs at Nurpur Holi festival

Kangra News: नूरपुर होली महोत्सव में इशांत के गीतों पर झूमे लोग

Sun, 16 Mar 2025 05:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 16 Mar 2025 05:45 AM IST
विज्ञापन
People danced to Ishant's songs at Nurpur Holi festival
श्री बृजराज स्वामी मंदिर में होली खेलते लोग। -स्रोत : आयोजक
नूरपुर (कांगड़ा)। उपमंडल नूरपुर के ऐतिहासिक श्री बृजराज स्वामी मंदिर परिसर में दो दिवसीय होली मेले का समापन रंगों के साथ होली खेलकर किया गया। इस आयोजन का सहकार्य राजा साहिब दशहरा कमेटी, राम लीला क्लब और मंदिर कमेटी द्वारा किया गया। होली कार्यक्रम में लोक गायक इशांत भारद्वाज ने अपनी मधुर आवाज से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कांगड़ा-चम्बा लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और विधायक रणबीर सिंह निक्का भी मौजूद रहे। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी और युवाओं से मंदिर परिसर में नशे से दूर रहने की कसम खाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे की आदत आज के समाज की बड़ी समस्या बन चुकी है, जिससे युवा पीढ़ी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। उन्होंने सभी युवाओं से यह प्रण लेने की बात कही कि वे इस कुरीति का समूल नाश करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद और विधायक ने होली के सफल आयोजन पर स्व. राकेश महाजन के परिवार को बधाई दी, जो पूर्व नगर परिषद के अध्यक्ष थे। कार्यक्रम में दशहरा कमेटी के प्रधान एवं पार्षद गौरव महाजन, योगेश महाजन, मंदिर कमेटी के प्रधान देवेंद्र शर्मा और सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed