फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   People came out to protest against making PHC Banuri an ESI center

Kangra News: पीएचसी बनूरी को ईएसआई केंद्र बनाने के विरोध में उतरे लोग

Tue, 29 Oct 2024 02:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 29 Oct 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
People came out to protest against making PHC Banuri an ESI center
पलमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम पालमपुर के बनूरी वार्ड 14 में बनी मेजर सुधीर कुमार वालिया पीएचसी को ईएसआई (इम्प्लाई स्टेट इंश्योरेंस) के केंद्र में तबदील करने का फरमान प्रदेश सरकार की ओर से किया जा रहा है। इसकी अधिसूचना भी सरकार ने जारी की है। इसका पता चलते ही लोगों ने इसका विरोध किया है। इस आदेश के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने स्थानीय पार्षद मोनिका शर्मा के साथ सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोगों ने इसका विरोध जताते हुए कहा कि सरकार ने अधिसूचना जारी की है, उसे वापस लिया जाए। पार्षद ने बताया कि सरकार की ओर से बार-बार बनूरी के हित के खिलाफ निर्णय लिए जा रहे हैं। इसमें सत्ता में आते ही प्रदेश सरकार की ओर से बनूरी में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी को बंद करना, उसके बाद जल शक्ति विभाग का उपमंडल बंद करना और अब पीएचसी का दर्जा खत्म करना है। मौलीच्चक के उपप्रधान बिट्टू ठाकुर ने भी चेताया कि अब सांकेतिक धरना है, अगर सरकार ने अपना निर्णय वापस नहीं लिया तो उग्र आंदोलन का रुख किया जाएगा। शहीद सुधीर वालिया की बहन आशा वालिया ने कहा के इस निर्णय से उनका पूरा परिवार क्षुब्ध है और उनके पिता ये सुनकर दुखी हो गए हैं। इस मौके पर अजय शर्मा, डिंपल राणा, आश्रय शर्मा, जेपी ठाकुर, नारायण दास और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed