फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   People arrived at Kunal Patthari for their driving tests, but the MBI never showed up.

Kangra News: कुनाल पत्थरी में ड्राइविंग टेस्ट देने पहुंचे लोग, एमबीआई आए ही नहीं

Sat, 26 Sep 2026 08:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 26 Sep 2026 08:10 AM IST
विज्ञापन
People arrived at Kunal Patthari for their driving tests, but the MBI never showed up.
धर्मशाला के कुनाल पत्थरी में प्रस्तावित ड्राइविंग लाइसेंस ट्रायल न होने पर आक्रोशित लोग। -संवाद
धर्मशाला। कुनाल पत्थरी मंदिर के समीप शुक्रवार को आयोजित होने वाला ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक रद्द कर दिया गया। मौके पर मोटर वाहन निरीक्षक (एमबीआई) के न पहुंचने के कारण टेस्ट देने पहुंचे दर्जनों आवेदकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन की इस लचर कार्यप्रणाली को लेकर मौके पर मौजूद लोगों में परिवहन विभाग के प्रति गहरा रोष फैल गया।
विज्ञापन

ड्राइविंग टेस्ट के लिए पहुंचे विक्रम सिंह (सिद्धबाड़ी), रीनिका (इच्छी), सुनील कुमार (सिद्धपुर), अमित कुमार (सकोह), सौरभ (बंडी) और प्रवीण कुमार (घरोह) ने बताया कि उन्होंने करीब दो सप्ताह पहले ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर शुक्रवार के लिए स्लॉट बुक किया था। निर्धारित दिन और समय पर टेस्ट देने के लिए कई आवेदक अपने-अपने कार्यस्थलों व कार्यालयों से विशेष रूप से छुट्टी लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन

आवेदकों का कहना था कि जब वे तय समय पर ग्राउंड पहुंचे, तब विभागीय कर्मचारियों ने मौखिक तौर पर बताया कि एमबीआई अवकाश पर हैं और आज ट्रायल नहीं हो पाएंगे। इस पर लोगों ने तीखी नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि अधिकारी को छुट्टी पर जाना ही था, तो विभाग को समय रहते एसएमएस या फोन के माध्यम से सूचित करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक टेस्ट रद्द होने से उन आवेदकों की मुश्किलें अधिक बढ़ गई हैं, जिन्होंने लंबे इंतजार के बाद यह तारीख हासिल की थी। अब उन्हें दोबारा नए सिरे से स्लॉट बुक करना पड़ेगा, जिसमें हफ्तों का समय लग सकता है। प्रभावित लोगों ने परिवहन विभाग से मांग उठाई है कि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं।


हमें भी शुक्रवार सुबह ही जानकारी मिली कि आज होने वाले ड्राइविंग लाइसेंस के ट्रायल रद्द हो गए हैं। अचानक सूचना मिलने के कारण आवेदकों को पहले नहीं बताया जा सका। भविष्य में इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा और यदि कभी ट्रायल रद्द होगा तो उसकी सूचना कम से कम एक दिन पहले जारी की जाएगी। -रमन कुमार, अधीक्षक, आरटीओ कार्यालय धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed