फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Pensioners union demands action against the culprits of terrorist attack

Kangra News: पेंशनर संघ ने की आतंकी हमले के दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Sun, 04 May 2025 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 04 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Pensioners union demands action against the culprits of terrorist attack
धर्मशाला। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को पर्यटकों पर किए आतंकी हमले के मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग जिला कांगड़ा पेंशनर संघ ने उठाई है।
विज्ञापन

इस मांग को लेकर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला कांगड़ा सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में सहायक आयुक्त कांगड़ा के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने ज्ञापन में मांग उठाई है कि इस घटना में जान गंवाने वालों के लिए सामूहिक शोक और एकता दिखाने के लिए राष्ट्रीय अनुष्ठान किया जाए। हमले में शामिल आतंकियों और उनके सहायकों को जल्द से जल्द पकड़ कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। संघ ने मांग उठाई है कि देशभर के धार्मिक और अन्य पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।
विज्ञापन

जिला कांगड़ा में भी ऐसी गतिविधियां न हों, इसके लिए क्षेत्रीय टास्क फोर्स गठित की जाए। इसके अलावा आतंकी हमले में जीवित बचे लोगों के लिए वित्तीय क्षतिपूर्ति और मनोवैज्ञानिक सहायता की घोषणा की जाए। इसमें पेंशनर कल्याण संघ के महासचिव रविंद्र सिंह राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी, उपाध्यक्ष डॉ. सुरिंद्र निखिल गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed