फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Pending 11 percent DA of pensioners should be released soon: Bharti

पेंशनरों का लंबित 11 प्रतिशत डीए जल्द हो जारी : भारती

Wed, 26 Feb 2025 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 26 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Pending 11 percent DA of pensioners should be released soon: Bharti
बरियाल (कांगड़ा)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन नगरोटा सूरियां की बैठक मंगलवार को विश्रामगृह में खंड प्रधान गुरदेव भारती की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 3 मार्च को होने वाले खण्ड स्तरीय चुनावों के बारे और सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। गुरदेव भारती ने बताया कि पेंशनरों का लंबित 11 प्रतिशत डीए सहित 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी और अन्य अदायगियों का भुगतान शीघ्र किया जाए।
विज्ञापन


इससे पहले एसोसिएशन की सदस्यता हासिल करने वाले पांच नए सदस्यों का हार पहनाकर स्वागत किया। वहीं, बैठक शुरू होने से पहले सभी पेंशनरों ने अपने दो सदस्य कांता डोगरा और पीसी शर्मा के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट किया। इस दौरान पेंशनरों की समस्याएं सुनी गईं। बैठक में महासचिव सुभाषना भारती, कोषाध्यक्ष रामपाल धीमान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष करतार सिंह और वरिष्ठ सलाहकार पीसी विश्वकर्मा सहित एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed