फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Pathiyar's inscription becomes center of attraction

Kangra News: पठियार का शिलालेख बना आकर्षण का केंद्र

Thu, 16 Nov 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 16 Nov 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Pathiyar's inscription becomes center of attraction
धर्मशाला। कांगड़ा कला संग्रहालय में विश्व धरोहर सप्ताह के तहत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से केंद्र संरक्षित पुरानी इमारतों, मंदिरों और किलों की चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के कांगड़ा, चंबा, शिमला, कुल्लू और मंडी सहित अन्य जिलों के पुराने भवनों के चित्रों को प्रदर्शित किया गया। कांगड़ा कला संग्रहालय की छत के नीचे लगी प्रदर्शनी में दूसरी शताब्दी ई पूर्व के धर्मशाला के खनियारा में संरक्षित अभिलेख और पठियार में संरक्षित शिलालेख की तस्वीर आकर्षण का केंद्र रही। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर संरक्षित यह अभिलेख और शिलालेख शहर के लोगों ने पहली बार देखे हैं। इसके अलावा चित्र प्रदर्शनी में चंबा के छतराड़ी में सातवीं शताब्दी में बने शक्ति देवी मंदिर के अलावा लक्ष्मी नारायण मंदिर चंबा, हरि राय मंदिर, चामुंडा और बंसी गोपाल मंदिर के साथ भरमौर के केंद्र संरक्षित मंदिरों की तस्वीरें भी प्रदर्शित की गई हैं। तीन दिवसीय केंद्र संरक्षित धरोहरों की प्रदर्शनी के शुभारंभ पर एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रमोत्रा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने इस दौरान एएसआई के सहायक पुरातत्वविद डाॅ. विजय बोध से प्रदर्शनी में प्रदर्शित तस्वीरों के विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed