फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Path cleared for the construction of the Baijnath-Paprola bypass.

Kangra News: बैजनाथ-पपरोला बाईपास के निर्माण का रास्ता साफ

Sat, 29 Aug 2026 11:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 29 Aug 2026 11:27 AM IST
विज्ञापन
Path cleared for the construction of the Baijnath-Paprola bypass.
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ-पपरोला के बहुप्रतीक्षित बाईपास के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश सरकार ने पहले चरण में इसके निर्माण के लिए 1.32 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

करीब सात किलोमीटर लंबा यह बाईपास बनने से बैजनाथ और पपरोला बाजार में रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलने के साथ पालमपुर की ओर आने-जाने वालों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग सितंबर में निर्माण शुरू करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दो वर्ष पूर्व पूर्ण राज्यत्व दिवस पर विधायक किशोरी लाल के आग्रह पर बाईपास निर्माण की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआर तैयार होने के बाद परियोजना की अनुमानित लागत 28 करोड़ रुपये तय की गई और सरकार ने इसकी सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की थी। प्रस्तावित बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताशी जोंग के समीप से शुरू होकर खड़ा नाल होते हुए मलघोटा के पास उतराला रोड से जुड़ेगा।
बिनवा और सांसाली भटवाली खड्ड पर पुलों के निर्माण के बाद यह फाइबर बोर्ड फैक्ट्री के पास देओल रोड से जुड़कर उच्च मार्ग तक पहुंचेगा। बाईपास निर्माण के लिए केवल एक निजी भूमि मालिक की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। इससे भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी अपेक्षाकृत आसान रहेगी।

विधायक किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ-पपरोला बाईपास का निर्माण शुरू से ही उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। राशि जारी करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अजय सूद ने बताया कि फाइबर बोर्ड फैक्ट्री की तरफ से बाईपास के लिए सड़क निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed