फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Passu vegetable market starts functioning after three and a half years of inauguration

Kangra News: उद्घाटन के साढ़े तीन साल बाद पासू सब्जी मंडी शुरू

Sun, 19 Apr 2026 06:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Passu vegetable market starts functioning after three and a half years of inauguration
धर्मशाला के पासू सब्जी मंडी शुरू करने के लिए दुकानों में रखा गया सामान। अमर उजाला
-नीशु मोंगरा ने किया शुभारंभ, किसानों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

-16 आढ़तियों को आवंटित की गई हैं दुकानें, सामान शिफ्ट
-11 अक्तूबर, 2022 को विशाल नैहरिया ने वर्चुअली किया था उद्घाटन
-----------
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। उद्घाटन के करीब साढ़े तीन साल बाद रविवार को पासू में सब्जी मंडी शुरू हो गई। कृषि उपज मंडी समिति कांगड़ा के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार उर्फ नीशु मोंगरा ने इसका शुभारंभ किया। सोमवार से सब्जी मंडी चरान के बजाय पासू में चलेगी। इससे आसपास के क्षेत्र के किसानों और लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
अब विवाह-शादी या अन्य कार्यक्रमों के लिए सब्जी खरीदने के लिए लोगों को चरान या कांगड़ा के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। चरान के 16 आढ़तियों को पासू सब्जी मंडी में दुकानें आवंटित की दी गईं। रविवार को आढ़तियों ने सामान पासू मंडी के लिए शिफ्ट किया। आठ दुकानदारों को स्थायी और आठ को अस्थायी तौर पर दुकानें दी गई हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस सब्जी मंडी का शिलान्यास किया था। 11 अक्तूबर, 2022 को तत्कालीन विधायक विशाल नैहरिया ने वर्चुअली उद्घाटन किया था। सुविधाएं पूरी न होने के चलते साढ़े तीन साल से मंडी शुरू नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एपीएमसी का अध्यक्ष बनने के बाद नीशु मोंगरा में प्रक्रिया को आगे बढ़ाया और सभी अधूरे कार्यों को पूरा करवाया। वहां पर कैंटीन और शौचालयों का निर्माण करवाया गया। इसके अलावा रास्ते के पेड़ों को भी अनुमति मिलने के बाद कटवाया गया।

पासू सब्जी मंडी का रविवार को शुभारंभ कर दिया गया है। अब चरान के बजाय पासू में सब्जी मंडी चलेगी। सब्जी मंडी में अभी कई अन्य कार्य किए जाने हैं। एक और एग्जिट रास्ते का निर्माण किया जाएगा। मंडी की चारों ओर चहारदीवारी लगाई जाएगी ताकि लावारिस पशु भीतर न आ सकें।

-नीशु मोंगरा, अध्यक्ष, कृषि उपज मंडी समिति कांगड़ा

धर्मशाला के पासू सब्जी मंडी शुरू करने के लिए दुकानों में रखा गया सामान। अमर उजाला

धर्मशाला के पासू सब्जी मंडी शुरू करने के लिए दुकानों में रखा गया सामान। अमर उजाला

धर्मशाला के पासू सब्जी मंडी शुरू करने के लिए दुकानों में रखा गया सामान। अमर उजाला

धर्मशाला के पासू सब्जी मंडी शुरू करने के लिए दुकानों में रखा गया सामान। अमर उजाला

धर्मशाला के पासू सब्जी मंडी शुरू करने के लिए दुकानों में रखा गया सामान। अमर उजाला

धर्मशाला के पासू सब्जी मंडी शुरू करने के लिए दुकानों में रखा गया सामान। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed