फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Party workers should dedicate themselves to realizing the resolve of a developed India.

विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जुटें कार्यकर्ता : के सिद्धार्थन

Mon, 07 Sep 2026 07:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 07 Sep 2026 07:07 AM IST
विज्ञापन
Party workers should dedicate themselves to realizing the resolve of a developed India.
ज्वालामुखी/परागपुर (कांगड़ा)। प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री के सिद्धार्थन ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को देश, समाज और संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 1925 से 2026 तक संगठन को वटवृक्ष का रूप देने में पांच पीढ़ियों के कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन समर्पित किया है। कार्यकर्ताओं और नेताओं के बलिदान व तपस्या के कारण ही आज भाजपा विश्व का सबसे मजबूत राजनीतिक संगठन बनकर उभरी है। यह बातें उन्होंने रविवार को ज्वालामुखी, खुंडिया और जसवां परागपुर के मोईन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में कहीं।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री ने कहा कि हर बूथ को मजबूत करना संगठन की पहली प्राथमिकता है। जब प्रत्येक बूथ मजबूत होगा तो पार्टी का आधार सुदृढ़ होगा और प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित होगी। बूथ पालक और प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सक्रियता से काम करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मनमुटाव भुलाकर पार्टी हित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थन ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। विश्व में कहीं भी संकट की स्थिति बनने पर वैश्विक समुदाय भारत की ओर उम्मीद से देखता है। देश के अधिकांश राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं और देश की सुरक्षा व आर्थिक सुदृढ़ता भाजपा के नेतृत्व में ही संभव है। बूथ स्तर की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की एकजुटता के बल पर प्रदेश में संगठन व सरकार को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन, सक्रिय कार्यकर्ता और जनसेवा के संकल्प के साथ ही पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों और योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए उन्होंने बूथ प्रबंधन और सघन जनसंपर्क पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed