फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Parking will be built near the old vegetable market in Palampur, exercise started

Kangra News: पालमपुर में पुरानी सब्जी मंडी के पास बनेगी पार्किंग, कवायद शुरु

Sun, 28 Jul 2024 05:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 28 Jul 2024 05:08 PM IST
विज्ञापन
Parking will be built near the old vegetable market in Palampur, exercise started
पालमपुर में पुरानी सब्जी मंडी के पास बनेगी पार्किंग, कवायद शुरु
विज्ञापन


नगर निगम ने शहरी विकास विभाग को सौंपी एनओसी, पर्यटन विभाग के माध्यम से एडीबी बैंक के सहयोग से होगा निर्माण



एक बार धूमल तो एक बार वीरभद्र सिंह कर चुके हैं शिलान्यास

विनोद राणा



पालमपुर (कांगड़ा)। करीब डेढ़ दशक से पुरानी सब्जी मंडी पालमपुर में चली पार्किंग की कवायद को अब सिरे चढ़ने की उम्मीद है। इस जगह पर जल्द ही शहरी विकास विभाग पार्किंग बना रहा है। पर्यटन विभाग के माध्यम से बनने वाली इस पार्किग का निर्माण एडीबी बैंक के सहयोग से होगा।

नगर निगम पालमपुर ने बनने वाली पार्किग का अनापत्ति प्रमाण पत्र शहरी विकास विभाग को दे दिया है। जल्द ही जमीन की निशानदेही की जाएगी। करीब डेढ़ दशक से यहां पर बनने वाली पार्किंग का अभी तक कोई काम नहीं हो पाया है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार पालमपुर की पुरानी सब्जी मंडी के पास अब जल्द ही पार्किंग बनेगी। हालांकि, यह पार्किंग कितनी मंजिल की होगी और इस पर कितना बजट खर्च होगा और कितनी गाड़ियां खड़ी करने की व्यवस्था होगी, यह अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन यहां पर जल्द पार्किंग बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसे लेकर नगर निगम से जमीन को लेकर एनओसी ले ली गई है। साथ ही इसकी निशानदेही के आदेश भी दिए गए हैं। अब जल्द ही इसकी निशानदेही की जाएगी। इससे पुरानी सब्जी मंडी के पास खाली पड़ी जमीन की पूरी निशानदेही कर इसके पर्यटन विभाग को सौंप दिया जाएगा, ताकि जमीन के हिसाब से यहां पर एक बड़ी पार्किंग बनाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पार्किंग का सारा जिम्मा पर्यटन विभाग का होगा। पर्यटन विभाग के माध्यम से ही इस पार्किग का निर्माण किया जाएगा। उधर, नगर निगम के आयुक्त डाॅ. आशीष शर्मा ने कहा कि पुरानी सब्जी मंडी के पास बनने वाली पार्किग के लिए नगर निगम ने एनओसी जारी कर दी है। इसकी जल्द निशानदेही की जाएगी। जिसके लिए तहसीलदार को पत्र लिख दिया है।



इनसेट:

एडीबी बैंक के सहयोग से बनेगी पार्किंग : उप निदेशक

पर्यटन विभाग के उप निदेशक विनय कुमार ने कहा कि पालमपुर में जल्द पार्किंग बनेगी। इसका निर्माण एडीवी बैंक के सहयोग से किया जाएगा। जल्द ही इस पार्किंग का पूरा डिजाइन और बजट तैयार किया जाएगा, ताकि एक बेहतर पार्किग का निर्माण हो सके।



इनसेट:

लोगों को नई पार्किंग से मिलेगी राहत : महापौर

नगर निगम के महापौर गोपाल नाग ने कहा कि पालमपुर में अभी तक कोई बड़ी पार्किंग नहीं है। लेकिन पुरानी सब्जी मंडी के पास बनने वाली पार्किंग से शहर में काफी हद तक पार्किग की समस्या दूर होगी। इसके लिए कवायद शुरु हो गई है। उन्होंने कहा कि सीपीएस एवं पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल के प्रयासों से इस पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। जो जल्द ही तैयार होगी।




इनसेट:

एक बार धूमल तो दूसरी बार वीरभद्र सिंह ने किया था शिलान्यास

पुरानी सब्जी मंडी पालमपुर के पास बनने वाली मल्टी स्टोरी पार्किंग का साल जून 2008 में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के साथ शिलान्यास किया था। लेकिन किन्हीं राजनीतिक कारणों के चलते यह पार्किंग नहीं बन पाई। इस पर शांता कुमार ने इस पार्किंग के शिलान्यास से अपनी प्लेट हटाने तक की बात कह दी थी। उसके बाद भाजपा सरकार जाने पर जनवरी 2015 में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने इसका शिलान्यास किया। लेकिन यह पार्किंग आज तक नहीं बन पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed