फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Paraur School dominates state level boxing

Kangra News: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में परौर स्कूल का दबदबा

Sun, 19 Oct 2025 02:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Paraur School dominates state level boxing
पालमपुर (कांगड़ा)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलियाड़ा में हुई राज्य स्तरीय बॉक्सिंग स्पर्धा में परौर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अंडर-19 राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हर्ष जमा दो, विनायक और सक्षम (कक्षा दसवीं) ने स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

वहीं, जमा दो के शौर्य ने रजत पदक तथा मुकुल वालिया और दसवीं कक्षा के आर्चित ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बालिकाओं में आंचल ने स्वर्ण, मानवी और शगुन ने रजत पदक तथा दसवीं की कृतिका, जमा दो की वंशिका, दसवीं की ऋधिमा और सेजल ने कांस्य पदक हासिल किए। अंडर-14 में आठवीं के शुभम, हर्ष कपूर व सक्षम, नवमी के अभय ने स्वर्ण पदक जीते। जानबाबू, शिवम, अयान राणा ने रजत पदक तथा सार्थक ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रधानाचार्य संगीता ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके कोच यशपाल राणा तथा डीपी राकेश कुमार व विद्यालय परिवार को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed