फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Paragpur and surrounding areas are still without water for the fourth day.

Kangra News: परागपुर और आसपास चौथे दिन भी नहीं मिल रहा पानी

Tue, 28 Apr 2026 02:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 28 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Paragpur and surrounding areas are still without water for the fourth day.
परागपुर (कांगड़ा)। परागपुर और आसपास के गांवों में इन दिनों पानी की भारी किल्लत है। ढलियारा के पास धनोटू-बल्ला पेयजल योजना की मुख्य पाइपलाइन फटने से सप्लाई ठप हो गई। इस तपती गर्मी में कई इलाकों में चौथे दिन भी पानी नहीं मिल पा रहा। योगिंदर पाल, कृष्ण गोपाल, दीपक, मनीष, अमित, अजय, संदीप, राजेश, संजय, पवन, सुरेश और राजिंदर ने बताया कि उनके घरों में चार दिन से पानी नहीं आया है।
विज्ञापन

परागपुर क्षेत्र को जिस धनोटू-बल्ला योजना से पानी मिलता है वह पूरे प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी योजना मानी जाती है। ग्रामीणों ने पानी वितरण में भेदभाव का आरोप लगाया। विभाग के बड़े अफसरों से गुहार लगाई है कि इस परेशानी को गंभीरता से सुलझाया जाए।
विज्ञापन

परागपुर क्षेत्र में आज पानी की आपूर्ति इसलिए बाधित हुई क्योंकि ढलियारा के पास धनोटू-बल्ला पेयजल योजना की पाइप टूट गई थी। इसे ठीक किया जा रहा है और जल्द ही सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्यारे लाल, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग मंडल, परागपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed