फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   panchyat roster

धर्मशाला, बैजनाथ और नगरोटा सूरियां का आरक्षण रोस्टर जारी

Sat, 28 Nov 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Sat, 28 Nov 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
panchyat roster
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के तीन विकास खंडों का पंचायत चुनावों के लिए पंचायत प्रधानों का आरक्षण रोस्टर जारी हो गया है। जिला चुनाव अधिकारी रितेश चौहान ने शनिवार को आरक्षण रोस्टर जारी किया है। इसके चलते जहां 50 फीसदी महिलाओं के लिए आरक्षण रखा गया है। वहीं एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए भी चुनाव में आरक्षित सीटें रखी गई हैं।
विज्ञापन

इनसेट....
विकास खंड नगरोटा सूरियां पंचायत प्रधानों का रोस्टर
विकास खंड नगरोटा सूरियां की सकरी, सोलदां, सिहूणी, भटेहड़ और भाली पंचायत अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित की गई है। वहीं अनुसूचित जाति के लिए विकास खंड की धार, कोठी वंडा, जांगल, नंदपुर भटोली और आम्बल पंचायत, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए रजोल और नाना पंचायत आरक्षित की है। अनुसूचित जनजाति के लिए डोल और जोल, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए मसरुर, बिलासपुर, पनालथ, लुघियाड और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए जरोट, गुलेर, नगरोटा सूरियां पंचायत आरक्षित की है। विकास खंड की 12 पंचायतों को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया है। इसमें धगंड़, लुदरेट, गठुतर, फारियां, स्पैल, वासा, कथोली, पलोहड़ा, वही पठियार, त्रिलोकपुर, नरगाला और कुठेहड़ पंचायत शामिल हैं। कोटला पंचायत, नढोली, हरसर, खव्वल, मरियाणा, सुकनाड़ा, कटोरा, अमलेला, घाड बरियाल, घाड़-2, हार, लाहडू और मतलाहड़ को अनारक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

विकास खंड बैजनाथ का पंचायत प्रधानों का रोस्टर
विकास खंड बैजनाथ की 48 पंचायतों में से भट्टू-पंजाल, घोड पीठ, सुनपूर, संसाल, टिक्करी डूहकी और कुदैल पंचायत को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जाति के लिए महाकाल, बंडिया, मझैरणा, रजेहड़, हरेड और नैण पंचायत, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए स्पैउू, फटाहर, केंद्राल और मडेड, अनुसूचित जनजाति के लिए भेठ झिकली, ननाहर, दियोल और कंड, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए धानग, गदियाड़ा, सकड़ी और धरमाण, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सेहल, मुल्थान, अवैरी, जबकि महिलाओं के लिए कोठी, कुसंल, वही, बीड़, धरेड़, बड़ा भंगाल, महालपट्ट, गुनेहड़, लुआई और खड़ा नाला पंचायतें आरक्षित की गई हैं। वहीं इस विकास खंड की माधोनगर, कोठी-कोहड़, स्वाड, बडाग्रां, पोलिंग, चौगान, क्योरी, नरघोड चोबू, संसाई, मझोटी और चौबीन को अनारक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला विकास खंड की पंचायतों का रोस्टर
विकास खंड धर्मशाला की 24 पंचायतों में से बाघणी और ढगवार पंचायत को  अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि अनुसूचित जाति के लिए बगली और तंगरोटी, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए जूहल, रक्कर, अनुसूचित जनजाति के लिए टऊ, नरवाणा खास पंचायत को आरक्षित किया है। अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए तंगरोटी खास और बल्ला जदरांगल, ओबीसी के लिए चैतडू और पंतेहड़ आरक्षित की है। इस विकास खंड की झियोल, मंदल, पददर, कंड करडियाना, सोकणी दा कोट और बरवाला पंचायत को महिला के लिए आरक्षित किया है, जबकि भत्तला, कनेड, मनेड, गगल, टंग नरवाणा और सुक्कड पंचायत को अनारक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed