फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Panchayat and Jal Shakti Department face to face regarding water treatment plant

Kangra News: वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर पंचायत और जल शक्ति विभाग आमने-सामने

Sat, 27 Sep 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 27 Sep 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Panchayat and Jal Shakti Department face to face regarding water treatment plant
प्रवीण प्रकाश कुमार
विज्ञापन

धर्मशाला। जिला मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत सोकणी दा कोट में प्रस्तावित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। प्लांट को लेकर जलशक्ति विभाग और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि आमने-सामने आ गए हैं।
एक ओर जल शक्ति विभाग का कहना है कि जमीन विभाग के नाम ट्रांसफर हो चुकी है, पंचायत से एनओसी मिल चुकी है और टेंडर भी अवार्ड कर दिया गया है, इसलिए कार्य रुकना तर्कसंगत नहीं है। दूसरी ओर पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण हैं, जो चयनित स्थान को अनुपयुक्त बताते हुए विरोध में खड़े हैं।
विज्ञापन

स्थिति उस समय टकरावपूर्ण हो गई, जब ठेकेदार मशीनरी लेकर मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों ने काम शुरू नहीं होने दिया। फिलहाल विभाग और पंचायत के बीच यह मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2.65 करोड़ की लागत, रोजाना 10 लाख लीटर पानी शुद्ध होगाचकवन वार्ड नंबर-5 में प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट की लागत 2.65 करोड़ रुपये है और यह रोजाना 10 लाख लीटर पानी शुद्ध करने की क्षमता रखता है।

योजना से बरसात में नलों से आने वाले मटमैले व दूषित पानी की समस्या का स्थायी समाधान होना था। विभाग का कहना है कि नई साइट की तलाश और दोबारा टेंडरिंग से न केवल लागत बढ़ेगी बल्कि हजारों लोगों को शुद्ध पेयजल मिलने में भी देरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed