फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Palampur regressed instead of developing under Congress rule: Kapoor

कांग्रेस राज में विकास के बजाय पीछे चला गया पालमपुर : कपूर

Mon, 12 Oct 2026 08:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 12 Oct 2026 08:45 AM IST
विज्ञापन
Palampur regressed instead of developing under Congress rule: Kapoor
पालमपुर (कांगड़ा)। भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस सरकार और पालमपुर नगर निगम की कार्यप्रणाली को सवाल उठाए हैं। उन्होंने कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों को लेकर सवाल उठाते हुए मतदाता सूची की शुद्धता व पारदर्शिता के लिए जल्द विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस समर्थित नगर निगम के कार्यकाल में पालमपुर विकास की दिशा में आगे बढ़ने के बजाय पीछे चला गया है। भाजपा शहरी मंडल पालमपुर के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की बैठक में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कपूर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए भेजे गए धन का यहां उचित उपयोग नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

सरकारी पैसे के इस्तेमाल को लेकर भी कई सवाल खड़े होते हैं। शहर की विकास संभावनाओं का सही इस्तेमाल न होने के कारण पालमपुर को अपेक्षित विकास नहीं मिल पाया है। इससे पहले बैठक में विशेष रूप से मौजूद प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. सतीश शर्मा ने संगठनात्मक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित सदस्यों से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के विषयों पर प्रबुद्ध वर्ग से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अजय शर्मा, जिला संयोजक डॉ. सुमन सच्चर, जिला सह संयोजक डॉ. सुरेश शर्मा, मंडल संयोजक विजय शर्मा, डॉ. आरएस चंदेल, डॉ. सुजीत सरोच, अजय शर्मा, कैप्टन श्याम लाल और बीआर राणा सहित कई प्रबुद्ध सदस्यों ने अपने सुझाव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed