फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Maha Aarti at Baan Ganga Ghat

Kangra News: बाण गंगा घाट पर महाआरती...

Mon, 12 Oct 2026 09:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 12 Oct 2026 09:23 AM IST
विज्ञापन
Maha Aarti at Baan Ganga Ghat
बाणगंगा घाट पर आरती करते काशी से आए पुजारी। संवाद
कांगड़ा। पहले शारदीय नवरात्र पर बाण गंगा घाट में काशी से आए पांच पंडितों ने महाआरती कर माहौल को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस भव्य अनुष्ठान में घाट पर उमड़े श्रद्धालु हाथ जोड़कर मां बाण गंगा के ध्यान में मगन रहे। इस महाआरती के साथ ही कांगड़ा प्रशासन के फिट कांगड़ा कार्यक्रम का भी विधिवत समापन हो गया।
विज्ञापन

रविवार देर शाम हुए इस कार्यक्रम में जिलाधीश हेमराज बैरवा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। काशी के पंडितों ने विधिवत हवन-यज्ञ और नमो पार्वती पतेय हर हर महादेव के मंत्रोच्चार से महाआरती का आगाज किया। पंडितों की विभिन्न अनुष्ठान क्रियाओं ने घाट पर अद्भुत आध्यात्मिक माहौल कायम कर दिया, जिससे लोग एकटक इस नजारे के गवाह बने। महाआरती में परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा भी विशेष रूप से शरीक हुए।

बाणगंगा घाट पर आरती करते काशी से आए पुजारी। संवाद

बाणगंगा घाट पर आरती करते काशी से आए पुजारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed