फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Padma Shri Dr. Omesh Bharti appointed as the new Chief Medical Officer of Kangra.

Kangra News: पद्मश्री डॉ. ओमेश भारती कांगड़ा के नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त

Wed, 12 Aug 2026 06:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 06:44 AM IST
विज्ञापन
Padma Shri Dr. Omesh Bharti appointed as the new Chief Medical Officer of Kangra.
धर्मशाला। आखिरकार 11 दिन के बाद जिला कांगड़ा में स्वास्थ्य विभाग को अपना नया मुखिया मिल गया है। प्रदेश सरकार ने कांगड़ा के नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. ओमेश कुमार भारती को कांगड़ा का नया सीएमओ नियुक्त किया है।
विज्ञापन

वह बुधवार या वीरवार को धर्मशाला पहुंचकर अपना कार्यभार संभालेंगे। डॉ. ओमेश कुमार भारती हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ एवं फील्ड एपिडेमियोलॉजिस्ट हैं। उन्होंने रेबीज की रोकथाम, सर्पदंश प्रबंधन और किफायती स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने आईजीएमसी शिमला से चिकित्सा शिक्षा प्राप्त की और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी, चेन्नई से फील्ड एपिडेमियोलॉजी में उन्नत प्रशिक्षण लिया है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने रोग निगरानी, प्रकोप जांच और संक्रामक रोग नियंत्रण पर महत्वपूर्ण कार्य किया है।
विज्ञापन

डॉ. भारती की सबसे बड़ी उपलब्धि कम लागत वाली इंट्राडर्मल एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन तकनीक को बढ़ावा देना है। उनके इस नवाचार से रेबीज का इलाज अत्यधिक किफायती और जनसुलभ बना, जिसकी डब्ल्यूएचओ सहित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई। जनस्वास्थ्य और रेबीज नियंत्रण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2019 में उन्हें प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed