{"_id":"6abd28e68d7f5e71db0a1609","slug":"meritorious-students-honored-at-naleti-school-kangra-news-c-95-1-kng1005-258751-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नलेटी स्कूल में होनहार विद्यार्थी किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नलेटी स्कूल में होनहार विद्यार्थी किए सम्मानित
Wed, 30 Sep 2026 08:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 30 Sep 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नलेटी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह उड़ान मनाया गया। समारोह में एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। आईटीआई नैहरनपुखर के प्राचार्य ललित मोहन जम्वाल विशिष्ट अतिथि और तहसीलदार परागपुर हिमानी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
विद्यालय के प्राचार्य सतनाम सिंह ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों की शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में हासिल उपलब्धियों का ब्योरा रखा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हिमाचली नाटी, गिद्दा, गरबा, भांगड़ा और दक्षिण भारतीय नृत्य समेत कई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत गणेश उत्पत्ति नाटक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
समारोह में शिक्षा, खेल, शत-प्रतिशत उपस्थिति व अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले सदनों को भी ट्रॉफी प्रदान की गई। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को अनुशासन, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। संवाद