फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Out of 977 TB patients, 200 are tobacco addicts.

Kangra News: 977 टीबी रोगियों में से 200 तंबाकू के शौकीन

Mon, 01 Jun 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Out of 977 TB patients, 200 are tobacco addicts.
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में वर्ष 2026 के दौरान अब तक पंजीकृत 977 टीबी रोगियों में से 200 मरीज तंबाकू का सेवन करते पाए गए हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार यह कुल रोगियों का करीब 20 प्रतिशत है। इनमें से 163 रोगियों को तंबाकू निषेध हेल्पलाइन से जोड़ा जा चुका है जहां उन्हें तंबाकू छोड़ने के लिए विशेषज्ञ परामर्श और आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। यह जानकारी सोमवार को आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. विवेक करोल ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीबी सेवाओं और तंबाकू निषेध सेवाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और टीबी रोगियों को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रभावी सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के कर्मचारियों और विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के 70 दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान जिले में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुई हैं। अभियान के तहत अब तक 187 विशेष शिविर लगाए गए हैं। इनमें अल्ट्रा-पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्सरे मशीनों के माध्यम से टीबी की जांच की गई। प्रत्येक शिविर में औसतन 63 लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार अभियान के दौरान संवेदनशील और उच्च जोखिम वाली आबादी की स्क्रीनिंग, सक्रिय रोगी खोज, जनजागरूकता कार्यक्रम, निक्षय मित्रों की सहभागिता और टीबी मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध करवाने जैसे कार्य किए जा रहे हैं।
विशेषज्ञों ने बताया कि तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों में टीबी होने की आशंका सामान्य व्यक्तियों की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक रहती है। तंबाकू फेफड़ों को नुकसान पहुंचाने के साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी कमजोर करता है जिससे टीबी संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

कार्यशाला में डॉ. निकेत सतपारा (डब्ल्यूएचओ सलाहकार), डॉ. आरके सूद (एमओएच-कम-जिला क्षय रोग अधिकारी, कांगड़ा) सहित राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed