{"_id":"6ab19272dfa13af8b30e9549","slug":"ophthalmologist-and-radiologist-did-not-assume-charge-queues-formed-kangra-news-c-95-1-kng1046-256966-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नेत्र रोग विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट ने नहीं संभाला पदभार, लगीं कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नेत्र रोग विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट ने नहीं संभाला पदभार, लगीं कतारें
Tue, 22 Sep 2026 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला अस्पताल में नेत्र रोग ओपीपी के बाहर उमड़ी मरीजों ीक भीड़। अमर उजाला
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के बावजूद मरीजों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अस्पताल को नेत्र रोग विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट मिले करीब एक सप्ताह का समय बीत चुका है, लेकिन दोनों ने ही पदभार नहीं संभाला है। इससे सैकड़ों मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
धर्मशाला अस्पताल को बीते सप्ताह चार नए विशेषज्ञ डॉक्टर मिले थे। इनमें से इमरजेंसी मेडिसिन और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ ने पदभार संभाल लिया है। अस्पताल की नेत्र रोग ओपीडी में रोजाना 100 से अधिक मरीज पहुंचते हैं। वर्तमान में नेत्र ओपीडी का जिम्मा एक डॉक्टर के पर है।
रेडियोलॉजी विंग की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है। अस्पताल में मौजूद एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर रहने के दौरान अल्ट्रासाउंड व अन्य जांच सेवाएं पूरी तरह ठप हो जाती हैं। नए रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति से इस समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद थी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
कांगड़ा अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ का इंतजार
नागरिक अस्पताल कांगड़ा में भी नवनियुक्त हड्डी रोग विशेषज्ञ ने अभी तक जॉइन नहीं किया है। कांगड़ा अस्पताल को भी पिछले सप्ताह एक जनरल सर्जन और एक हड्डी रोग विशेषज्ञ मिले थे। सर्जन ने सेवाएं शुरू कर दी हैं। उनके कार्यभार संभालते ही अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञों की संख्या बढ़कर दो हो जाएगी।
-- -- -- --
धर्मशाला अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट ने अभी पदभार नहीं संभाला है। उम्मीद है कि शीघ्र ही दोनों विशेषज्ञ अस्पताल पहुंचकर सेवाएं शुरू कर देंगे जिससे मरीजों को राहत मिलेगी। -डॉ. अनुराधा शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला
नागरिक अस्पताल कांगड़ा को दो नए विशेषज्ञ मिले हैं। फिलहाल हड्डी रोग विशेषज्ञ ने पदभार नहीं संभाला है। उनके जॉइन करते ही अस्पताल में दो ऑर्थो विशेषज्ञ उपलब्ध हो जाएंगे और मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। -डॉ. अल्पना कायस्था, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल कांगड़ा