फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Operation Blue Star hero Captain Shambhu Ram is no more

Kangra News: नहीं रहे ऑपरेशन ब्लू स्टार के हीरो कैप्टन शंभू राम

Mon, 08 Dec 2025 06:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 08 Dec 2025 06:36 AM IST
विज्ञापन
Operation Blue Star hero Captain Shambhu Ram is no more
कैप्टन शंभू राम के अंतिम विदाई देते सेना के जवान और स्थानीय लोग। -स्रोत : जागरूक पाठक
डरोह /सुलह (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा की ग्राम पंचायत मूंढी के निवासी और भारतीय सेना के जांबाज अधिकारी कैप्टन शंभू
विज्ञापन

राम (सेवानिवृत्त) का निधन हो गया है। वह लगभग 84 वर्ष के थे। उन्हें विशेष रूप से ऑपरेशन ब्लू स्टार के हीरो के रूप में जाना जाता है।
उनका अंतिम संस्कार रविवार दोपहर को उनके पैतृक गांव के श्मशान घाट में किया गया। इस दौरान इलाके के सैकड़ों लोगों ने नम आँखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। कैप्टन शंभू राम को पालमपुर सेना कार्यालय से आए सेना अधिकारियों ने सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।
उनके पोते निखिल गौतम ने बताया कि उनके दादा ने भारतीय सेना में बतौर कैप्टन रैंक में लंबे समय तक देश की सेवा की थी। उन्होंने 1965 और 1971 के दोनों बड़े युद्धों में भाग लेकर देश सेवा में अपना अमूल्य योगदान दिया था। वे ऑपरेशन ब्लू स्टार (1984) में भी शामिल थे और उसके नायकों में गिने जाते थे।
विज्ञापन

कैप्टन शंभू राम बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे, जिसके कारण 84 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। सुलह के पूर्व विधायक जगजीवन पाल भी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कैप्टन शंभू राम के देश सेवा के प्रति जज्बे और समर्पण को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed