फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Only signboard in the name of no entry, one way system flops in Kotwali

Kangra News: नो एंट्री के नाम पर केवल साइन बोर्ड, कोतवाली में वन वे व्यवस्था फ्लॉप

Wed, 16 Apr 2025 07:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 16 Apr 2025 07:10 AM IST
विज्ञापन
Only signboard in the name of no entry, one way system flops in Kotwali
धर्मशाला के कैंट रोड़ पर वनवे होने के बाद बावजूद भी दोनों ओर से आते जाते वाहन। संवाद
जिला प्रशासन ने वन वे के जारी कर दिए ऑर्डर, आदेशों से पहले नहीं की कोई तैयारी
विज्ञापन

पर्यटन सीजन में कोतवाली में जाम हुआ आम, वाहन चालक परेशान
सचिन चौधरी
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला के कोतवाली बाजार में प्रशासन की ओर से लागू की गई वन वे व्यवस्था फ्लॉप हो गई है। कोतवाली आने वाले सभी मार्गों पर केवल नो एंट्री के साइन बोर्ड ही नजर आ रहे हैं, लेकिन नियमों का पालन करवाने की व्यवस्था फेल हो गई है। बिना प्लानिंग और तैयारी के शुरू की गई वन वे व्यवस्था सिरे नहीं चढ़ पा रही है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण पुलिस और होम गार्ड जवानों की कमी है।
प्रशासन ने वन वे लागू करने के निर्देश तो जारी कर दिए थे, लेकिन स्टाफ न होने के कारण वाहन चालक मनमर्जी से आ रहे हैं। वन वे व्यवस्था केवल साइन बोर्ड तक ही सिमट कर रह गई है, जिसे वाहन चालक नजरअंदाज कर बाजार में बेपरवाह वाहन लेकर घुस रहे हैं। इस वजह से बाजार में जाम लगना आम बात हो गई है। पर्यटन सीजन शुरू होने के कारण अब जाम की स्थिति से रोजाना सैलानियों और अन्य वाहन चालकों को जूझना पड़ेगा। पुलिस की ओर से जगह रास्ते पर वन वे और नो एंट्री के बोर्ड तो लगा दिए हैं, लेकिन इसकी पालना के लिए सही प्लान नहीं बन पाया है। इसके अलावा कुछ वाहन चालक गांधी वाटिका से कोतवाली बाजार की ओर जा रहे हैं और वापस भी वहीं से आ रहे हैं। बीच बाजार में ही कई चालक अपने वाहन को वापस मोड़ रहे हैं, जिस कारण बार-बार बाजार में जाम लग रहा है।
विज्ञापन

बॉक्स...
रामनगर में बिना सुरक्षा कर्मी के वाहन चालक परेशान
प्रशासन और पुलिस की ओर से खनियारा की ओर से आने वाले वाहन चालकों को वाया रामनगर भेजा जा रहा है। वहीं, सड़क संकरी होने से नीचे से भी वाहन ऊपर की ओर उसी रास्ते से जा रहे हैं। इस वजह से वहां रोजाना लंबा जाम लग रहा है। राम नगर में कोई पुलिस जवान न होने के कारण वाहन चालकों को जाम में काफी देर के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स...
- वन वे व्यवस्था लागू न होने का मुख्य कारण पुलिस जवानों की कमी है। पर्याप्त जवान न होने के कारण वन वे व्यवस्था लागू करने में परेशानी हो रही है। पुलिस जवानों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि कोतवाली बाजार में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

-हेमराज बैरवा, डीसी कांगड़ा

- कोतवाली बाजार में वनवे व्यवस्था के लिए सबसे बड़ी समस्या पुलिस जवानों की है। वहीं, सड़क किनारे खड़े वाहनों को कहां शिफ्ट किया जाए, इसके लिए प्लान तैयार किया जा रहा है, ताकि कोतवाली सहित अन्य स्थानों पर जाम न लग सके। ट्रैफिक प्वाइंट बनाए जाएंगे, ताकि लोगों को वनवे व्यवस्था के बारे में जानकारी दी जा सके और उन्हें दूसरे रास्तों से भेजा जा सके।
- शालिनी अग्निहोत्री, एसपी कांगड़ा

धर्मशाला के कैंट रोड़ पर वनवे होने के बाद बावजूद भी दोनों ओर से आते जाते वाहन। संवाद

धर्मशाला के कैंट रोड़ पर वनवे होने के बाद बावजूद भी दोनों ओर से आते जाते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed