फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Online complaint to Nitin Gadkari regarding four lane work

Kangra News: फोरलेन कार्य की नितिन गडकरी से की ऑनलाइन शिकायत

Wed, 13 Mar 2024 02:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 13 Mar 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Online complaint to Nitin Gadkari regarding four lane work
कोटला (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर कंपनी के विरुद्ध केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से ऑनलाइन शिकायत भेजने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत भाली के निवासी अमन राणा ने यह शिकायत की है। उनका कहना है कि कंपनी के अधिकारियों की ओर से आम जनता की समस्याओं की सुनवाई ही नहीं की जा रही है, निपटारा करना तो बड़ी दूर की बात है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य के दौरान धूल मिट्टी बड़ी मात्रा में हवा में फैल रही है। उन्होंने आरोप लगाए कि भाली के साथ लगते 35 मील क्षेत्र में कंपनी की ओर से पहले पहाड़ी में मिट्टी का मलबा फेंका। उसी कच्चे मलबे पर बहुत बड़े बड़े दो डंगों का निर्माण नियमों के विरुद्ध कर दिया। उधर, फोरलेन निर्माण कंपनी के अधिकारी राजीव नैयर का कहना है कि भाली में दो टैंकर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कर रहे हैं, जबकि जो डंगे लगाए गए हैं, वह विशेषज्ञ तकनीकी टीम की जांच के बाद ही लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed