फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   One person going home after taking lift in car dies in accident, two injured

Kangra News: गाड़ी में लिफ्ट लेकर घर जा रहे एक व्यक्ति की हादसे में मौत, दो घायल

Fri, 25 Oct 2024 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 25 Oct 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
One person going home after taking lift in car dies in accident, two injured
भरमौर (चंबा)। दिहाड़ी लगाकर बोलेरो गाड़ी में लिफ्ट लेकर घर लौट रहे लोगों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में तीन दो घायल हो गए हैं। हादसा वीरवार देररात करीब 10:00 बजे के करीब हुआ।
विज्ञापन

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर लिया गया है। मृतक की पहचान सनी उर्फ रमेश पुत्र चरणों निवासी गांव और डाकघर बड़ग्रां तहसील भरमौर जिला चंबा के रूप में हुई है। घायलों की पहचान मदन पुत्र मंगतू निवासी गांव व डाकघर बड़ाग्रां तहसील भरमौर जिला चंबा और (चालक) उत्तम पुत्र मखोली निवासी गांव लहड़ोगी डाकघर बडग्रां तहसील भरमौर जिला चंबा के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तम अपनी बोलेरो गाड़ी लेकर बड़ग्रां से कुठारी अपने घर जा रहे थे। रास्ते में सनी और मदन ने उनसे लिफ्ट ली। गाड़ी कुट नामक स्थान पर अनियंत्रित हो सड़क से लुढ़ककर करीब 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन गिरते ही तीनों छिटक कर झाड़ियों में फंस गए। वाहन गिरने की आवाज सुन कर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम के जवानों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने सनी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि वाहन दुर्घटना में एक की मौत हुई है। दो लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed