{"_id":"66bd296ba199c90d7a0d6dd4","slug":"one-lakh-devotees-reached-jwalamukhi-in-nine-days-offerings-worth-rs-35-lakh-kangra-news-c-95-1-kng1002-143390-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ज्वालामुखी में नौ दिन में एक लाख श्रद्धालु पहुंचे, 35 लाख रुपये चढ़ा चढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ज्वालामुखी में नौ दिन में एक लाख श्रद्धालु पहुंचे, 35 लाख रुपये चढ़ा चढ़ावा
Thu, 15 Aug 2024 03:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में बुधवार को श्रावण अष्टमी के नवरात्र का विधिवत समापन पूजा-अर्चना के साथ किया गया। मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि शांतिपूर्वक ढंग से श्रावण अष्टमी नवरात्रों का समापन हुआ और सभी सुविधाओं सहित श्रद्धालुओं को ज्वाला मंदिर में दर्शन करवाए गए। श्रावण नवरात्र की अष्टमी तक भक्तों ने 35 लाख रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ और करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने माता ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए।
पुजारी वर्ग, अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य विभागों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। नवरात्र के दौरान एक-दो बार बारिश का साया रहा पर पूर्ण मुस्तैदी और सहयोग से श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं आई। मंदिर में तीन समय लंगर व्यवस्था सुचारू चलाई गई और श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध दर्शन करवाए गए। पुलिस और होमगार्ड जवानों ने पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखा।