फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   One kilometer long jam in Baijnath market

Kangra News: बैजनाथ बाजार में एक किलोमीटर लंबा जाम

Wed, 14 May 2025 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 14 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
One kilometer long jam in Baijnath market
मंगलवार सुबह बैजनाथ बाजार में लगा जाम - फोटो : mathura
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ बाजार में मंगलवार सुबह आठ बजे के बाद भारी ट्रैफिक जाम लग गया। इससे स्कूली बच्चों, कार्यालय जाने वालों और अन्य यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। करीब एक किलोमीटर लंबे इस जाम में लोग घंटों फंसे रहे। सुबह साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे के बीच बड़ी संख्या में वाहन बाजार से गुजरते हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा कि रेड लाइट बंद होने और एक बड़ा वाहन बाजार के संकरे मार्ग में फंसने से जाम की स्थिति बनी। दिल्ली से आने वाली वोल्वो बसें, स्कूली वाहन, और निजी व सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी इसी समय मार्ग से गुजरते हैं, जिससे ट्रैफिक दबाव और बढ़ गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि इस पीक समय में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed