{"_id":"6741d990bb806fe38e08da7a","slug":"one-crore-will-be-spent-on-construction-of-building-in-khundian-school-sanjay-ratna-kangra-news-c-95-1-kng1005-155639-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुंडियां स्कूल में भवन निर्माण पर खर्च होंगे एक करोड़ : संजय रत्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुंडियां स्कूल में भवन निर्माण पर खर्च होंगे एक करोड़ : संजय रत्न
Sun, 24 Nov 2024 07:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 24 Nov 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
विधायक संजय रतन ज्वालामुखी में लोनिवि कार्यालय का उद्घाटन करते हुए। संवाद
15 लाख की लागत से खेल स्टेडियम भी बनाया जाएगा
विधायक ने वार्षिक उत्सव में मेधावी बच्चों को किया पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
खुंडियां (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुंडिया में भवन निर्माण पर एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुंडिया के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे विधायक संजय रत्न ने यह बात कही।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को 21 हजार तथा प्राइमरी स्कूल के बच्चों को 5100 रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्कूल में सात लाख की लागत से डंगे का निर्माण भी किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम संजीव शर्मा, बीईईओ रमेश चंद, एसएमसी प्रधान कपिल वालिया, पंचायत प्रधान प्रताप राणा सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एंबुलेंस योग्य मार्ग का भी किया शिलान्यास
विधायक संजय रत्न ने लाहड़ू वार्ड के लिए 70 लाख की लागत से निर्मित होने वाले एंबुलेंस योग्य मार्ग का शिलान्यास करते हुए कहा कि लाहड़ू के लोगों को एंबुलेंस योग्य मार्ग के निर्माण से आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा रोगियों को भी अस्पताल तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एंबुलेंस योग्य मार्ग का निर्माण समयबद्ध पूरा किया जाए जिससे लोगों को समयबद्ध सुविधा मिल सके।