फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   One and a half month of love extinguished the flame of Prakash's life

Kangra News: डेढ़ माह के प्यार ने बुझा दी प्रकाश के जीवन की लौ

Sun, 16 Mar 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 16 Mar 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
One and a half month of love extinguished the flame of Prakash's life
पालमपुर (कांगड़ा)। थुरल में वेद प्रकाश निवासी जिला बदायूं उत्तर प्रदेश की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि डेढ़ माह के प्यार के कारण आरोपी पत्नी राजमाला ने प्रेमी त्रिलोक के साथ मिलकर प्रकाश की हत्या की। राजमाला पहले तो पुलिस को नकाबपोशों की ओर से हत्या करने की बात कहकर उलझाती रही। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के फोन कॉल्स की डिटेल खंगाली तो सच सामने आया।
विज्ञापन


इस दौरान यह भी खुलासा हुआ कि वेद प्रकाश के मरने के बाद आरोपी त्रिलोक दो बच्चों की मां राजमाला को अपने साथ ले जाना चाहता था लेकिन इससे पहले ही वे दोनों सलाखों के पीछे पहुंच गए। सूत्रों की मानें तो त्रिलोक और राजमाला की करीब डेढ़ माह पहले ही दोस्ती हुई थी। इसके बाद वे दोनों मिलने लगे थे लेकिन इसकी भनक राजमाला के पति को चल गई थी। लिहाजा, दोनों में झगड़ा होने लगा। बावजूद, दोनों का मिलना जारी रहा। लिहाजा, दोनों ने मिलकर प्रेमिका के पति वेद प्रकाश को रास्ते से हटाने का ही मन बना लिया। इस पर दोनों का प्लान भी बन गया, ताकि वे दोनों आराम से साथ रह सकें। हत्या के बाद पुलिस को शुरुआत में मृतक की पत्नी ने कहा कि किसी नकाबपोश ने उसके पति को मार दिया लेकिन प्रेमी त्रिलोक और प्रेमिका राजमाला के फोन से मिले पुलिस को अहम सबूत मिले और दोनों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


यह मामला दोनों के प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। शुरुआती में मृतक की पत्नी पति के मौत के बाद किसी नकाबपोश के मारने का नाटक कर रही थी लेकिन पुलिस को मिले कई अहम सबूतों पर हत्या में दोनों की मारने की भूमिका मिली। जिस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लोकेंद्र सिंह नेगी, डीएसपी पालमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed