{"_id":"688b57824cf53bbbda0047e8","slug":"on-saptami-8000-devotees-bow-down-to-mother-chamunda-nandikeshwar-dham-kangra-news-c-95-1-ssml1021-188643-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सप्तमी पर 8000 श्रद्धालु मां चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में नतमस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सप्तमी पर 8000 श्रद्धालु मां चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में नतमस्तक
Fri, 01 Aug 2025 06:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 01 Aug 2025 06:15 AM IST
विज्ञापन
चामुंडा (कांगड़ा)। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में शुक्रवार की रात पंजाबी गायक फिरोज खान श्रावण अष्टमी नवरात्रि के दौरान माता का गुणगान करेंगे। यह गुणगान रात आठ बजे से शुरू होगा। वहीं श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में चल रहे श्रावण अष्टमी नवरात्रि के सप्तम दिन श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होने से यहां के दुकानदारों के चेहरों पर रौनक देखने को मिल रही है। वहीं कुछ लंगर संस्थाओं द्वारा अलग-अलग पकवान परोसे जा रहे हैं, जिन्हें श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोग भी ग्रहण कर रहे हैं।
मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मंदिर के साथ बहती बाण गंगा में पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं समय-समय पर लाउडस्पीकर द्वारा श्रद्धालुओं को आगाह किया जा रहा है कि वह बाणगंगा के बीच न जाएं। हर आने-जाने वाले रास्ते पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी और बड़ोई अस्पताल को 24 घंटे खुला रखा गया है। सप्तमी पर शाम तक 8000 श्रद्धालु मां चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में नतमस्तक हुए। सप्तमी के दिन किन्नर समाज की महामंडलेश्वर रोजा माई ने अपने साथियों सहित चामुंडा मंदिर में हाजिरी लगाई।