फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Old man sitting in the courtyard was attacked by a bull, died in PGI

Kangra News: आंगन में बैठे बुजुर्ग को बैल ने पटका, पीजीआई में मौत

Tue, 06 Feb 2024 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Old man sitting in the courtyard was attacked by a bull, died in PGI
जवाली (कांगड़ा) उपमंडल जवाली के अधीन ग्राम पंचायत लुधियाड़ में लावारिस बैल के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रकाश चंद (85) पुत्र जैसी राम निवासी दरकाटी (लुधियाड़) के रूप में हुई है। पंचायत प्रधान मीना देवी ने बताया कि शनिवार को प्रकाश चंद अपने घर के आंगन में बैठा था कि अचानक लावारिस बैल ने उन पर हमला बोल दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसी समय उसे जवाली अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जिसकी पिछले रविवार को पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले भर में लावारिस मवेशियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। प्रदेश सरकार ने गोसदन बनाए हैं। शराब की बिक्री पर भी गो सेवा के लिए सेस वसूला जा रहा है। बावजूद ये पशु सड़कों पर खुलेआम घूम रहे हैं। इन पशुओं के कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। इससे किसान परेशान हैं। वहीं, सड़कों पर यातायात बाधित होने के साथ ही सड़क हादसे भी हो रहे हैं। लोगों ने लावारिस पशुओं से शीघ्र निजात दिलाने की मांग की है। पंचायत प्रधान मीना देवी ने कहा कि पीड़ित परिवार काफी निर्धन है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उक्त पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed