{"_id":"6aa06a0974ff45fe820de417","slug":"ojasv-chauhan-will-represent-india-in-russia-kangra-news-r-399-1-sml1005-522117-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: रूस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे ओजस्व चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: रूस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे ओजस्व चौहान
Wed, 09 Sep 2026 04:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 09 Sep 2026 04:47 AM IST
विज्ञापन
ओजस्व
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा क्षेत्र के बड़हूं गांव के युवा ओजस्व चौहान का रूस के येकातेरिनबर्ग में 11 से 17 सितंबर तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए चयन हुआ है।
वह महोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। करीब 191 देशों के 10 हजार युवा प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। ओजस्व पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं।
उन्होंने 2025 और 2026 में लगातार दो बार विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया है। उन्हें संयुक्त राष्ट्र मिलेनियम फेलोशिप भी मिल चुकी है।
विज्ञापन
ओजस्व ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और हिमाचल का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने सफलता का श्रेय दादा डॉ. मनी राम चौहान, माता-पिता और गुरुजनों को दिया।