फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Officials should complete development works on time: Malendra

विकास कार्याें को समय पूरा करें अधिकारी : मलेंद्र

Sun, 07 Dec 2025 01:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Officials should complete development works on time: Malendra
डमटाल (कांगड़ा)। विधायक मलेंद्र राजन ने उपमंडल स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से सड़कों के उन्नयन कार्य किए जा रहे हैं। इनमें मिलवा से बरोटा, इंदौरा से काठगढ़, मकड़ोली से झंगराड़ा, घडरां से रैहन, गंगथ से घेटा और मंदोली टप्पा रोड जैसी प्रमुख सड़कों के उन्नयन कार्य शामिल हैं। उन्होंने इन सभी परियोजनाओं की गति एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान विधायक ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों को क्षेत्र में चल रहे विद्युतीकरण कार्यों, ट्रांसफार्मर, लाइनों की मरम्मत कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। जल शक्ति विभाग को सभी पेयजल योजनाओं का नियमित रखरखाव के साथ जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे विकास कार्यों की निगरानी में सहयोग करें, जिससे योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed