{"_id":"6741cc6f31be8ff48a0f2c95","slug":"occasional-lecture-series-launched-in-dehri-college-kangra-news-c-95-1-kng1004-155585-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: देहरी कॉलेज में सामयिक लेक्चर सीरीज का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: देहरी कॉलेज में सामयिक लेक्चर सीरीज का शुभारंभ
Sun, 24 Nov 2024 06:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 24 Nov 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
भार के समकालीन मुद्दों पर चर्चा के साथ छात्रों को जागरूक किया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
राजा का तालाब (कांगड़ा)। वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में शनिवार को राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से सामयिक लेक्चर सीरीज की शुरुआत की गई। इस लेक्चर सीरीज का उद्देश्य भारत के समकालीन मुद्दों पर चर्चा करना और विद्यार्थियों को इन विषयों के प्रति जागरूक बनाना है।
इस सीरीज का पहला व्याख्यान राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य रमन की ओर से लद्दाख मुद्दे पर दिया गया। लेक्चर में इस विषय की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, वर्तमान स्थिति और इसके सामाजिक एवं राजनीतिक महत्व पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सचिन कुमार ने लद्दाख मुद्दे पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने इस विषय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इससे संबंधित गहन अध्ययन और समझ विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस लेक्चर में महाविद्यालय के सह-आचार्य कामाक्षी लुंबा, सहायक आचार्य नेहा मिश्रा और गुलशन वर्मा भी उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी और सार्थक बनाया। यह सीरीज छात्रों को समकालीन मुद्दों की गहरी समझ प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।