फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   OBC reservation still in limbo even after 19 years, Mahasabha expressed anger

Kangra News: ओबीसी आरक्षण 19 वर्ष बाद भी अधर में, महासभा ने जताया रोष

Mon, 01 Sep 2025 07:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 07:50 AM IST
विज्ञापन
OBC reservation still in limbo even after 19 years, Mahasabha expressed anger
मंदल में घृत बाहती चांग महासभा की बैठक के दौरान उप​स्थित सदस्य। स्रोत: सभा
धर्मशाला। भारतीय क्षत्रीय घृत बाहती चाहंग महासभा ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में आज तक 20 जनवरी 2006 से प्रभावी हुए 93वें संविधान संशोधन को लागू नहीं किया गया है। 19 वर्ष गुजर जाने के बावजूद ओबीसी वर्ग की इस मूलभूत मांग को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
विज्ञापन

महासभा की धर्मशाला इकाई की बैठक रविवार को ग्राम पंचायत मंदल में अध्यक्ष सुदर्शन अंगारिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें महासचिव अशोक काजल, कोषाध्यक्ष मदन लाल चौधरी, जियालाल, अभी चंद, श्रीचंद कमिश्नर, मोहर सिंह, रमेश चौधरी, रणजीत सिंह, मोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में सदस्यों ने कहा कि 20 जनवरी 2006 से प्रभावी हुए 93वें संविधान संशोधन में केंद्र और राज्य सरकारों के शैक्षणिक संस्थानों में ओबीसी वर्ग को आरक्षण का प्रावधान किया गया था। मगर हिमाचल प्रदेश में आज तक इस प्रावधान को लागू नहीं किया गया। महासभा लंबे समय से संशोधन को लागू करने की मांग कर रही है, ओबीसी वर्ग की इस मूलभूत मांग को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासभा ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर ही वादाखिलाफी का आरोप लगाया और कहा कि प्रदेश की किसी भी सरकार ने ओबीसी वर्ग के हितों को गंभीरता से नहीं लिया। बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि मौजूदा परिस्थितियों में प्रदेश में एक थर्ड फ्रंट की आवश्यकता है, ताकि ओबीसी सहित वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया जा सके।

20 सितंबर को पैदल मार्च और रैली
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रदेश सरकार के विरोध में 20 सितंबर को कांगड़ा से धर्मशाला तक पैदल मार्च किया जाएगा। इस दौरान एक विशाल रैली का आयोजन कर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। इस रैली का संचालन ओबीसी संगठन के शौरभ और चौधरी रामलाल करेंगे। महासभा के नेताओं ने कहा कि जब तक ओबीसी आरक्षण लागू नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed