{"_id":"6911ff4077b61dbbc50db907","slug":"nurpur-area-gets-a-big-gift-number-of-courts-increased-mahajan-kangra-news-c-95-1-kng1014-205151-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूरपुर क्षेत्र को मिला बड़ा तोहफा, कोर्ट्स की संख्या बढ़ाई : महाजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूरपुर क्षेत्र को मिला बड़ा तोहफा, कोर्ट्स की संख्या बढ़ाई : महाजन
Tue, 11 Nov 2025 08:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 11 Nov 2025 08:33 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर में एडिशनल सेशन जज तथा सिविल जज कोर्ट की नोटिफिकेशन जारी होने पर पूर्व विधायक अजय महाजन और कांग्रेस लीगल सेल के प्रदेश महासचिव टीपू खान ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह बड़ा तोहफा नूरपुर क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में नूरपुर में तीन कोर्ट संचालित हैं, जिनमें दो सिविल जज कोर्ट और एक एडिशनल सेशन जज कोर्ट शामिल है। नई नोटिफिकेशन के बाद यहां कुल पांच कोर्ट कार्य करेंगे, जिनमें तीन सिविल जज तथा दो एडिशनल सेशन जज कोर्ट होंगे। इससे न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आएगी और आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी इससे मजबूती मिलेगी।
पूर्व विधायक अजय महाजन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो नेता सरकार पर नूरपुर क्षेत्र से भेदभाव के आरोप लगाते थे, इस कदम ने उन्हें आईना दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा के निचले क्षेत्र में नूरपुर पहला क्षेत्र है जहां पांच कोर्ट कार्य करेंगे। महाजन ने दावा किया कि नूरपुर के विकास को गति केवल कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ही मिली है।