फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Now you will have to provide photo of house to join BPL

Kangra News: बीपीएल में शामिल होने के लिए अब देनी होगी मकान सहित फोटो

Sun, 27 Apr 2025 01:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Now you will have to provide photo of house to join BPL
धर्मशाला। प्रदेशभर में बीपीएल सूचियों की समीक्षा और नए नाम दर्ज करने का कार्य तेजी से चल रहा है। इस बार बीपीएल सूची में बने रहने या नए आवेदनकर्ताओं के लिए एक नई शर्त जोड़ी गई है। हर आवेदनकर्ता को अपने वर्तमान रिहायशी मकान के साथ अपनी फोटो वार्ड पंच और प्रधान से सत्यापित करवा कर देनी होगी। यह व्यवस्था पुराने और नए दोनों प्रकार के आवेदनकर्ताओं पर लागू होगी।
विज्ञापन

आवेदनकर्ताओं को शपथ पत्र के साथ सत्यापित फोटो के अलावा आय प्रमाण पत्र भी संलग्न करना होगा। वहीं, मनरेगा के तहत गत वित्त वर्ष में 100 दिन का रोजगार प्राप्त करने वालों और गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को भी बीपीएल में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए रोजगार प्रमाण पत्र और चिकित्सा प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

शपथ पत्र में झूठी जानकारी देने पर न केवल सूची से नाम हटाया जाएगा, बल्कि अब तक उठाया गया लाभ भी लौटाना होगा। आवेदनकर्ता को यह भी प्रमाणित करना होगा कि उनके पास पक्का मकान नहीं है। परिवार आयकर दाता नहीं है और सभी स्रोतों से वार्षिक आय 50,000 रुपये से कम है। इसके साथ ही यह जानकारी भी देनी होगी कि उसके पास एक हेक्टेयर से कम भूमि है और परिवार का कोई सदस्य सरकारी, अर्धसरकारी या निजी क्षेत्र में कार्यरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, परियोजना अधिकारी डीआरडीए कांगड़ा चंद्रवीर सिंह ने कहा कि बीपीएल सूची में चयन प्रक्रिया में कई बदलाव किए गए हैं और इन्हीं के अनुसार पात्र परिवारों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed