फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Now there will be no jam at Ghuggar Chowk of Palampur

Kangra News: पालमपुर के घुग्घर चौक पर अब नहीं लगेगा जाम, जानें कैसे गुजरेंगे वाहन

Tue, 22 Apr 2025 07:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 22 Apr 2025 07:14 AM IST
विज्ञापन
Now there will be no jam at Ghuggar Chowk of Palampur
घुग्घर में संतोषी माता मंदिर के पास बना नया रोड। -संवाद
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर के घुग्घर में संतोषी माता मंदिर के पास चौक पर लगने वाले जाम से अब लोगों को राहत मिलने वाली है। क्षेत्र में यातायात दबाव को कम करने और लोगों की लगातार उठती मांग को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने यहां वैकल्पिक सड़क का निर्माण कर दिया है।
विज्ञापन

इस सड़क पर पुलिया का कार्य भी पूर्ण हो चुका है और अब इस पर स्लैब डाल दी गई है। विभाग के अनुसार कुछ औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद जल्द सड़क को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। घुग्घर से आईमा और मारंडा की ओर जाने वाले वाहनों की अधिक आवाजाही और संकरे मार्ग के कारण यहां जाम लगना आम बात थी।
विज्ञापन

खासकर व्यस्त समय में सड़क पूरी तरह जाम हो जाती थी जिससे स्थानीय दुकानदारों, यात्रियों और स्कूली छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। यहां तक कि यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस को अतिरिक्त कर्मी भी तैनात करने पड़े थे। स्थानीय लोगों की शिकायत और बार-बार मांग उठाने के बाद स्थानीय विधायक ने पीडब्ल्यूडी को समस्या का स्थायी समाधान निकालने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने मंदिर के साथ लगती भूमि पर एक वैकल्पिक सड़क के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया, जिसे शीघ्रता से स्वीकृति दी गई। अब आईमा से पालमपुर की ओर आने वाले वाहन नई सड़क से गुजरेंगे, जबकि पालमपुर व मारंडा से आईमा की ओर जाने वाले वाहन पुराने मार्ग से भेजे जाएंगे। इस प्रकार ट्रैफिक को विभाजित कर दिया गया है, जिससे घुग्घर क्षेत्र में जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी।

घुग्घर संतोषी माता मंदिर के पास बनी वैकल्पिक सड़क पर पुलिया का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। स्लैब भी डाल दी है। सड़क को जल्द ही आम जनता के लिए चालू कर दिया जाएगा। इस पर लगभग चार लाख रुपये का व्यय हुआ है। -सार्थक सूद, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी, पालमपुर


लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए पीडब्ल्यूडी को स्थायी समाधान तैयार करने के निर्देश दिए थे। विभाग ने इस दिशा में प्रभावी कदम उठाया है। जल्द ही यह नई सड़क चालू हो जाएगी, जिससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी। -आशीष बुटेल, विधायक पालमपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed