{"_id":"65e0e102383010bca90a03c6","slug":"now-the-road-will-soon-reach-baba-vairak-lok-of-palampur-kangra-news-c-95-1-kng1003-127222-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पालमपुर के बाबा वैराक लोक तक अब जल्द पहुंचेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पालमपुर के बाबा वैराक लोक तक अब जल्द पहुंचेगी सड़क
विज्ञापन
पालमपुर(कांगड़ा)। विधानसभा पालमपुर के बाबा वैराक लोक (सिद्धबाबा) को लोगों को अब पैदल नहीं जाना पड़ेगा। लोगों को अब यहां तक जाने के लिए गाड़ी या बाइक की सुविधा मिल जाएगी। पिछले कई सदियों से अब तक वैराक लोग बाबाल को पैदल जा रहे लोगों को यह बड़ी राहत मिलेगी। अब घमरोता से बाबा वैराक लोक तक सीधे सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। सड़क के इस प्रथम चरण में साढ़े नौ लाख रुपये खर्च किया जाएगा।
इसके लिए लोक निर्माण विभाग जल्द एक सड़क बनाया। घमरोता से सिद्ध बाबा तक करीब डेढ़ किलोमीटर तक यह सड़क बनेगी। सीपीएस आशीष बुटेल ने इसका भूमिपूजन कर दिया है। जानकारी के अनुसार पालमपुर, सुलह, जयसिंहपुर, नगरोटा बगवां, धर्मशाला समेत हजारों लोगों की आस्था का केंद्र बने बाबा वैराक लोग तक अब सड़क पहुंच जाएगी। यहां तक जाने के लिए लोगों को खड़ी चढ़ाई में जाना पड़ता है। जिससे इस सिद्वपीठ तक सड़क बनाने की कई बार लोगों की मांग उठ चुकी है। ताकि लोगों का यह तक जाने की सुविधा मिल सकें। यहां तक जाने के लिए नगरी से यह करीब पांच किलोमीटर तो भगोटला से करीब सात से आठ किलोमीटर की चढ़ाई पड़ती है।
जबकि घमरोता से करीब दो किलोमीटर सड़क बनेगी। जिससे लोग गाड़ी या वाइक तक वैराक लोक तक पहुंच सकते है। बाबा वैराक लोक में लोग अपने पशुओं की बीमारियों को दूर करने और पशुओं को स्वस्थ रखने की अपनी आस्था रखते है। यही कारण है यहां साल भर में भगोटला में सत्रह या अठारह जून को लगने वाले मेले में लोग भारी संख्या में बाबा वैराक लोग पहुंचते है। हांलाकि, अब कई लोग सड़क न होने से यहां जाने के बजाए भगोटला में नीचे ही माथा टेक लेते है। लेकिन अब इस सड़क के बन जाने से बाबा वैराक लोक स्थल में एक फिर से रौनक लौट आएगी। विभाग जून माह तक यहां तक जाने के लिए कच्चा सड़क टै्रक तैयार कर देगा। उसके बाद उसे अगले फेस में पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन
जून माह तक निकाल दी जाएगी सड़क: एसडीओ
लोक निर्माण विभाग के सब डिवीजन नगरी के एसडीओ अभय कोहली ने कहा का जून माह तक बाबा वैराक लोक तक सड़क पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में यह सड़क कच्ची होगी। लेकिन दूसरे चरण तक इसे पक्का कर दिया जाएगा। विभाग जल्द ही इसका काम शुरु कर देगा। इसका डिजाइन तैयार कर लिया है।
लोगों को मिलेगी सुविधा : सीएसपी आशीष बुटेल
सीपीएस एवं पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि बाबा वैराक लोक तक सड़क पहुंचाने की लोगों की कई सालों से मांग थी। जिसे देख उन्होंने बाबा वैराक लोक तक सड़क बनाने के आदेश दे दिए है। इसके लिए बजट का प्रावधान भी किया है। उन्होंने कहा कि विभाग को जून माह तक सड़क का काम पूरा करने के आदेश दिए है। ताकि जून माह में लगने वाले बाबा वैराक लोक मेले में लोग वहां त पहुंच सके। इस सड़क का काम जल्द कर दिया जाएगा।