फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Now the people of Rachhiyalu will get compensation

Kangra News: अब रच्छियालु के लोगों को मिलेगा मुआवजा

Tue, 05 Nov 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Now the people of Rachhiyalu will get compensation
धर्मशाला। एयरपोर्ट विस्तारीकरण प्रभावित क्षेत्रों को महाल के तहत मुआवजा राशि देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें जुगेहड़ महाल के प्रभावितों को राशि प्रदान की जा रही है। जुगेहड़ महाल के लिए 32 करोड़ से अधिक राशि का आवंटन किया जा रहा है। इसके बाद महाल रच्छियालु के प्रभावितों को मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी। इस महाल के लिए 126 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। जिला प्रशासन राशि प्राप्त होने के बाद इस महाल के प्रभावितों को मुआवजा राशि आवंटन की प्रक्रिया को शुरू करेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आने वाले परिवारों को मुआवजा राशि प्रदान की जा रही है। इसमें जुगेहड़ महाल से इसकी शुरूआत की गई है। जुगेहड़ में प्रभावित परिवारों की संख्या 91 है, जिन्हें राशि देने की प्रक्रिया शुरू की है। जुगेहड़ के उपरांत रच्छियालु महाल के प्रभावित 205 परिवारों को राशि देने की प्रक्रिया को शुरू किया जाना है। सरकार की ओर से निर्धारित अवार्ड राशि प्राप्त होने के साथ ही प्रभावितों को राशि का आवंटन किया जा रहा है। जिला उपनिदेशक पर्यटन विभाग कांगड़ा विनय धीमान ने बताया कि जुगेहड़ में मुआवजा राशि देने की प्रक्रिया को शुरू की गई है। इसके बाद रच्छियालु के लिए घोषित अवार्ड राशि प्राप्त होने पर महाल के प्रभावित परिवारों को राशि आवंटन का शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed