फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Now the number of Panchayats in Bhavarna block has increased from 18 to 31

Kangra News: भवारना खंड में अब 18 से बढ़कर 31 हुईं पंचायतें

Wed, 11 Jun 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 11 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Now the number of Panchayats in Bhavarna block has increased from 18 to 31

विज्ञापन
भवारना (कांगड़ा)। प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार को पंचायतों के पुर्नसीमांकन को लेकर अधिसूचना जारी हुई है। अधिसूचना के मुताबिक अब भवारना विकास खंड में 18 से 31 पंचायतें हो गईं हैं। विकास खंड अधिकारी भवारना तवेंद्र कुमार चनोरिया ने कहा कि इस विकास खंड में भेडू महादेव विकास खंड (सुलह) से 13 पंचायतों को जोड़ा है। इससे विकास खंड भवारना में पंचायतों का दायरा अब बढ़ गया है, जबकि भेडूमहादेव में अब 66 पंचायतों में इसे 49 पंचायतें रह गईं हैं। इस विकास खंड से 13 भवारना और चार लंबागांव विकास खंड में डाली गई हैं।
जानकारी के अनुसार भवारना विकास खंड में अब 31 पंचायतें होंगी, जबकि पहले 18 पंचायतें थी। इस विकास खंड में सुलह भेडू महादेव विकास खंड की 13 पंचायतों को जोड़ा है। पहले इस विकास खंड में अरला, भडग़वार, भट्टू समूला, भवारना, दरंग, दैहण, धोरन, गदियाड़ा, घनेटा, मलाहू, मैंझा, परौर, फरेड़, पुन्नर, रमेहड़, सलोह, तप्पा व ठंडोल थी। लेकिन अब भेडू महादेव विकास खंड से भोडा, भौरा, खैरा, खैरा बलूही, खड़ुल सोरनू, मालनू, गरला, हैंजा, बारी, मनसिंबल, रायपुर, सिहोल, खड़ुल चांदड़ बमियाल पंचायतों को विकास खंड में डाला है।
विज्ञापन

वहीं, सुलह भेडू महादेव पहले 66 पंचायतें थी, लेकिन अब 13 पंचायतें भवारना और चार लंबागांव विकास खंड में चली हैं। लिहाजा, अब भेडू महादेव में 49 पंचायतें रह गई हैं। भेडू महादेव से छैंछड़ी, वाहे द पट्ट, लाहट व जैंद पंचायतों को लंबागांव विकास खंड में डाला है। यह चारों पंचायतें जयसिंहपुर विधानसभा में आती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed