फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Now review meetings will be held in front of common people: Pathania

अब आम लोगों के सामने हाेंगी समीक्षा बैठकें : पठानिया

Fri, 18 Apr 2025 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 18 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Now review meetings will be held in front of common people: Pathania

विज्ञापन





शाहपुर (कांगड़ा)। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि अब बंद कमरों में नहीं बल्कि आम लोगों के सामने समीक्षा बैठकें हाेंगी। शाहपुर नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसमें वार्ड के सभी नागरिकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।



वीरवार को शाहपुर विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि समीक्षा बैठकों के लिए प्रत्येक वार्ड में सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक का समय निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन

शाहपुर अस्पताल में शीघ्र ही डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी। कुछ समय बाद सिविल अस्पताल शाहपुर का नया भवन बनकर तैयार हो जाएगा। पठानिया ने अस्पताल को चार नेबुलाइजर मशीनें भेंट की। इस दौरान शाहपुर निवासी जगरूप नाग और उनकी पत्नी ने शाहपुर अस्पताल को दो व्हीलचेयर विधायक शाहपुर के माध्यम बीएमओ शाहपुर कविता ठाकुर को भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन









लंबा नाला के अजय ने जीती बड़ी माली



शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर के हारचक्कियां में आयोजित छिंज मेले की बड़ी माली में लंबा नाला के अजय विजेता और जवाली के कृष्ण उपविजेता रहे। छोटी माली में जोल के राजू विजेता और संजय देवा दूसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर उन्होंने क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed