फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Now players will not have to face the problem of leaking roof

Kangra News: अब खिलाड़ियों को नहीं सताएगी टपकती छत की परेशानी

Wed, 28 May 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 28 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Now players will not have to face the problem of leaking roof
धर्मशाला। धर्मशाला स्थित जिला खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में बरसात के दौरान छत के टपकने की समस्या से खिलाड़ियों को जल्द राहत मिलने वाली है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने स्टेडियम की छत की मरम्मत और सीलिंग बदलने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसका काम जल्द शुरू होने वाला है। खेल विभाग की ओर से 50 लाख रुपये की राशि पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित की गई थी, लेकिन टेंडर प्रक्रिया लंबित होने के कारण मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया था। स्टेडियम की छत बरसात के समय पानी टपकने लगती है, जिससे खिलाड़ियों को खेलने और अभ्यास के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोक निर्माण विभाग के धर्मशाला के एसडीओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इंडोर स्टेडियम की सिलिंग बदलने और छत की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब टेंडर अवार्ड कर काम को जल्द ही शुरू किया जाएगा। प्रयास रहेगा कि बरसात से पहले काम पूरा कर लिया जाए। स्टेडियम में नियमित अभ्यास करने वाले खिलाड़ी और प्रशिक्षक लंबे समय से भवन की जर्जर हालत की शिकायत कर रहे थे। अब मरम्मत कार्य शुरू होने से उम्मीद है कि उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और बारिश के मौसम में भी खेल गतिविधियां बिना किसी बाधा के जारी रह सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed