फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Now jail will be the destination for drunk drivers

Kangra News: नशे में गाड़ी चलाने वालों की अब हवालात ही होगी मंजिल

Thu, 15 May 2025 07:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 15 May 2025 07:33 AM IST
विज्ञापन
Now jail will be the destination for drunk drivers
धर्मशाला। जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। इसके तहत केवल चालान तक ही खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि ऐसे चालकों को हवालात में बंद करना शुरू कर दिया है। पिछले दो माह में 75 ऐसे बिगड़ैल चालकों को गिरफ्तार किया है, जो नशे की हालत में वाहन चलाते हुए खुद और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे थे।
विज्ञापन

इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करना और हादसों में कमी लाना है। पुलिस द्वारा ऐसे चालकों के खिलाफ अब केवल जुर्माना नहीं लगाया जा रहा, बल्कि उनका पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। यदि पहले भी वे ऐसे किसी मामले में लिप्त पाए गए हैं तो उनके खिलाफ दोबारा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग द्वारा बार-बार नियम तोड़ने वाले चालकों के वाहनों को जब्त करने के साथ-साथ उनके ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने के लिए संबंधित परिवहन विभाग को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है। कांगड़ा जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात के समय विशेष नाके लगाए जा रहे हैं, जहां चालकों की ब्रीथ एनालाइजर मशीनों से जांच की जा रही है। नशे में पाए जाने पर तत्काल गिरफ्तारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस की ओर से समय-समय पर अभियान चलाए जा रहे हैं। ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में अब चालान के साथ गिरफ्तारी भी की जा रही है। पिछले दो माह में 75 चालकों को पकड़ा गया है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और नियम तोड़ने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
-शालिनी अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed