फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Now Assistant Office Kanungo resigned, people's work will stop

Kangra News: अब सहायक कार्यालय कानूनगो ने दिया इस्तीफा, लोगों के रुकेंगे काम

Sat, 24 Aug 2024 04:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Now Assistant Office Kanungo resigned, people's work will stop
धर्मशाला। जिला मुख्यालय की तहसील में स्टाफ की कमी से राजस्व से संबंधित कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। अब धर्मशाला तहसील के सहायक कार्यालय कानूनगो के अपने पद से इस्तीफा देने की सूचना है। अगर उनका इस्तीफा मंजूर होता है तो राजस्व संबंधित कामकाज निपटाने में और अधिक दिक्कतें पेश आएंगी। स्टाफ कम होने के चलते राजस्व विभाग के मौजूदा कर्मचारियों पर काम बोझ भी बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में पटवारियों के 23 के करीब पद खाली चल रहे हैं। इसी तरह राजस्व कानूनगो के भी करीब 44 पद खाली हैं। मौजूदा राजस्व अधिकारियों को अतिरिक्त पटवार सर्किलों में काम करना पड़ रहा है। स्टाफ की कमी के कारण बरसात में नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के अलावा भूमि की निशानदेही, इंतकाल, क्रय-विक्रय और रजिस्ट्ररी से संबंधित काम समय पर नहीं हो रहे हैं। इससे पूर्व 12 अगस्त को धर्मशाला तहसीलदार के पद पर प्रवीण कुमार के नियुक्ति आदेश हुए थे, लेकिन दो दिन सेवाएं देने के बाद सरकार ने उनका तबादला रद्द कर वापस सुजानपुर तहसील में भेज दिया।
विज्ञापन

अब शिमला के लिए ट्रांसफर हुए तहसीलदार गिरिराज वापस धर्मशाला में लौट आए हैं। जिला राजस्व अधिकारी और एसडीएम धर्मशाला का पद भी खाली चल रहा है। एसडीएम दो माह के प्रशिक्षण पर गए हुए हैं। इसके चलते आरटीओ धर्मशाला को एसडीएम और फ्लाइंग स्कवायड का अतिरिक्त कार्यभार दे रखा है। स्थानीय लोगों संदीप कुमार, रविकांत शर्मा, सुनील और नरेंद्र ने सरकार से मांग की है कि खाली पदों को जल्द भरा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नायब तहसीलदार धर्मशाला राजेश पटाकू ने माना कि सहायक कार्यालय कानूनगो ने इस्तीफा दिया है। इसमें उन्होंने उच्च शिक्षा का हवाला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed