फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   No parking zone declared in Nagrota Bagwan market

Kangra News: नगरोटा बगवां बाजार में नो पार्किंग जोन घोषित

Tue, 11 Nov 2025 07:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 07:57 AM IST
विज्ञापन
No parking zone declared in Nagrota Bagwan market
धर्मशाला। नगरोटा बगवां में यातायात व्यवस्था को सुचारू करने और जाम की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। न्यू बस स्टैंड से गांधी ग्राउंड और सब्जी मंडी होते हुए पुलिस स्टेशन तक के मुख्य मार्ग को ‘नो पार्किंग जोन’ घोषित कर दिया गया है। यह आदेश जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा द्वारा मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

आदेशों के अनुसार सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक इस पूरे मार्ग पर किसी भी तरह के वाहन पार्क करने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। उपायुक्त ने बताया कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि न्यू बस स्टैंड से पुलिस स्टेशन तक सड़क के दोनों ओर दोपहिया, चार पहिया और अन्य वाहनों के बेतरतीब खड़े रहने से भारी भीड़भाड़ होती थी।
विज्ञापन

इसके कारण यातायात में लगातार बाधा आ रही थी और स्थानीय लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। यह आदेश क्षेत्र में यातायात को सुचारू रखने और आम जनता को जाम से निजात दिलाने के दृष्टिगत जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed