{"_id":"6058eafa8ebc3e8ca83629c2","slug":"no-light-in-12-panchayts-of-changar-area-kangra-news-sml3651766179","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरे में डूबा समूचा चंगर क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरे में डूबा समूचा चंगर क्षेत्र
विज्ञापन
ज्वालामुखी में तेज आंधी से बिजली की लाइन पर गिरा चीड़ का पेड़।
- फोटो : Kangra
ज्वालामुखी(कांगड़ा)। चंगर क्षेत्र तहसील खुंडियां में तेज अंधड़ ने बिजली को क्षति पहुंचाई है। इस वजह से मंगलवार शाम तक चंगर क्षेत्र की लगभग 12 पंचायतें अंधेरे में डूबी रहेंगी।
बताया जा रहा कि खराब मौसम के चलते तेज आंधी के कारण सोमवार दोपहर बाद खुंडियां के सिविल अस्पताल के पास एक बड़ा चीड़ का पेड़ 33 केवी लाइन पर गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हुई और बिजली के 5 पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस कारण बोर्ड को काफी बड़ा नुकसान पहुंचा है। सहायक अभियंता अजय शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। बताया कि चीड़ का पेड़ गिरने से भारी नुकसान हुआ है।
राहत कार्य के लिए टीम को बुलाया गया है। लेकिन मंगलवार शाम तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह सुचारु होने के आसार हैं। चंगर के खुंडिया लोकल, खुंडियां अस्पताल, तहसील ऑफिस, ठंबा, छिलगा, टिक्कर, मर्यारी, बधरोल, लंघा, घरनालगड़ू, डोला, खरियाना, नाहलियां के साथ दर्जनों गांव अंधेरे में डूब गए हैं।