फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   No funds, tokens given to contractors, Rs 500 crore payment stuck: Goldie

फंड है नहीं, ठेकेदारों को दे दिए टोकन, 500 करोड़ का भुगतान फंसा : गोल्डी

Mon, 03 Nov 2025 06:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
No funds, tokens given to contractors, Rs 500 crore payment stuck: Goldie
धर्मशाला में पत्रकारवार्ता करते सरकारी ठेकेदार। -संवाद
धर्मशाला। प्रदेश सरकार कांगड़ा जोन के सरकारी ठेकेदारों के साथ भेदभाव कर रही है। ट्रेजरी में फंड नहीं हैं। इस कारण प्रदेश सरकार के पास ठेकेदारों का करीब 500 करोड़ रुपये बकाया भुगतान अटका पड़ा है। टोकन जारी हो चुके हैं, लेकिन ट्रेजरी में पैसा न होने की वजह से भुगतान रुका हुआ है। स्थिति यह है कि बुजका भरेया सरकारां दा... बेड़ा गर्क ठेकेदारां दा।
विज्ञापन

यह आरोप धर्मशाला में एक पत्रकारवार्ता के दौरान ठेकेदार गोल्डी चौधरी सहित अन्यों ने लगाए। प्रैसवार्ता में रजत चौधरी, रोहित शर्मा, अभय, निर्मल सिंह, कमल पठानिया, राजकुमार और कांता पठानिया आदि ठेकेदार मौजूद रहे। ठेकेदार गोल्डी चौधरी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने दिवाली पर चुनिंदा ठेकेदारों का भुगतान कर दिया। मगर कांगड़ा जोन के ठेकेदारों का करीब 500 करोड़ रुपये भुगतान फंसा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के विधायकों ने आपदा के समय में अपनी सैलरी तो बढ़ा ली, लेकिन ठेकेदारों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। पिछले सप्ताह ठेकेदारों ने प्रदर्शन कर सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर भुगतान नहीं किया गया तो 11 नवंबर तक संघर्ष समिति गठित की जाएगी। इसके बाद सड़क पर विरोध प्रदर्शन के साथ चक्का जाम भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदारों ने कहा कि कई ठेकेदारों ने बैंक से लोन ले रखे हैं। भुगतान रुकने से वे किस्तें भी नहीं दे पा रहे। बैंकों की ओर से ठेकेदार डिफाल्टर घोषित किए जा रहे हैं। बच्चों की फीस भरना तक मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार से बकाया भुगतान जल्द जारी करने और जीएसटी दरों में राहत देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed