फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Nikshay Day will be celebrated on 24th of every month

Kangra News: हर माह 24 तारीख को मनाया जाएगा निक्षय दिवस

Sun, 24 Nov 2024 05:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 24 Nov 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Nikshay Day will be celebrated on 24th of every month
खास खबर...
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग जिले के विभिन्न स्थानों पर करवाएगा जागरूकता कार्यक्रम
नए निक्षय मित्र बनाने के लिए भी लोगों से सहयोग की अपील की जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी मुक्त भारत के मिशन को जल्द पूरा करने के उद्देश्य से हर महीने की 24 तारीख को निक्षय दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को टीबी की रोकथाम के प्रति जागरूक किया जाएगा।
24 तारीख को निक्षय मित्र और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रमों में लोगों को टीबी के खात्मे के लिए प्रेरित किया जाएगा और साथ ही टीबी के मरीजों की सहायता के लिए नए निक्षय मित्र बनाने के लिए भी सहयोग की अपील की जाएगी।
विज्ञापन

पहली बार जिला कांगड़ा में 24 तारीख को निक्षय मित्र दिवस बनाया जाएगा। यह निर्णय हाल ही में आयोजित रेड रिबन क्लबों के साथ स्वास्थ्य विभाग के सम्मेलन में लिया गया है। हर माह निक्षय मित्रों के साथ रेड रिबन क्लब के सदस्य भी भाग लेंगे। जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा में टीबी के कुल 2770 मरीज हैं, जिनमें से 1575 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें से 1218 टीबी मरीजों ने निक्षय मित्रों से सहायता लेने के लिए सहमति दी है। मौजूदा समय में 1056 मरीजों को निक्षय मित्रों की ओर से हर माह पोषण किट दी जा रही है, जिसमें चालें, सोया चंक्स, सूखा दूध आदि शामिल हैं, लेकिन अभी भी जिला कांगड़ा में टीबी के 162 मरीज हैं, जिन्हें अभी निक्षय मित्रों की दरकार है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स:
- जिला कांगड़ा में हर माह 24 तारीख को विभाग की ओर से निक्षय दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान लोगों को टीबी की रोकथाम और इसके लक्षणों के बारे में बताया जाएगा और जागरूक किया जाएगा। 24 नवंबर को इस अभियान की शुरुआत शाहपुर से की जाएगी। रविवार को शाहपुर के चंबी मैदान में 1600, 100 मीटर और रिले दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। इसमें रेड रिबन क्लबों के सदस्य भाग लेंगे।
- डॉ. राजेश सूद, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed