फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Nikhil won a gold medal at the powerlifting championship in Karnal.

Kangra News: निखिल ने करनाल में पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

Tue, 27 Oct 2026 04:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 04:03 AM IST
विज्ञापन
Nikhil won a gold medal at the powerlifting championship in Karnal.
फ़ोटो कैप्शन :-प्रथम स्थान हासिल करने पर स्वर्ण पदक के साथ निखिल गौतम। -स्त्रोत : जागरूक पाठक
सुलह (कांगड़ा)। जिला के सुलह के निखिल गौतम ने अपनी मेहनत और ताकत के दम पर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। निखिल ने हरियाणा के करनाल में 22 से 24 अक्तूबर तक आयोजित हुई राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में हरियाणा सहित कई राज्यों के 200 से अधिक नामी खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन 90 किलोग्राम भार वर्ग में सुलह के निखिल गौतम ने अपने बेहतरीन खेल कौशल, दमखम और तकनीक से सभी विरोधियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। निखिल की इस बड़ी उपलब्धि पर प्रतियोगिता स्थल पर ही उन्हें सम्मानित किया गया। असंध विधानसभा क्षेत्र के विधायक योगेंद्र राणा ने निखिल गौतम को प्रशंसा पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed